महिला प्रकोष्ठ ग्रेटर नोएडा की जिलाध्यक्ष बनी प्रगति

बरेली। नेशन डेवलपमेंट यूथ फाउंडेशन ग्रेटर नोएडा की जिला इकाई में प्रगति सक्सेना को महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देशो द्वारा सामाजिक कार्यो मे रुचि को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। बहीं नेशन डेवलपमेंट यूथ फाउंडेशन पूरे उत्तर प्रदेश के जिलों में महिला प्रकोष्ठ टीम का गठन कर रही है जो भी महिलाओं के सामाजिक मुद्दों को उठाकर, महिलाओं के हित के लिए जो कार्य करेगी। बरेली जिला महासचिव हिमांशु सक्सेना ने बताया कि संस्था लगातार हर विषयों पर कार्य कर रही है। जब तक संस्था के सभी उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते तब तक संस्था आगे काम करती रहेगी। उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर भी बल देते हुये कहा है कि उनकी संस्था हर वो संभव कार्य करेगी जो समाज में एक बड़ा बदलाव लाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।