बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, बरेली में मानसून पहुंचने की संभावना

फतेहगंज पश्चिमी/बरेली। मंगलवार को भी बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन उसके बाद और भी मौसम गर्मी उत्पन्न हो गई। सुबह से ही घने काले बादल छाए हुए हैं। रुक-रुक कर रिमझिम बरसात हो रही है कहीं तेज तो कहीं धीमी हो रही थी। मानसून से पहले बारिश देखकर किसान काफी खुश हैं। अगले दिन भी मानसून के बरेली पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने मानसून के इस बार समय पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मंगलवार सुबह लोग सो कर उठे तो घने काले बादलों और हल्की बूंदाबांदी ने उनका स्वागत किया। सात बजते बजते शहर से लेकर देहात तक के कई इलाकों में तेज बारिश होने लगी। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। अब दो-तीन दिन में लगभग 50 से 60 मिमी बारिश की संभावना है। दिन में बादलों के हटने से तापमान कुछ बढ़ सकता है। मगर रात में बादल रहने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।