महिला ने खोला अय्याश सिपाही का राज:महिला के इज्जत की ही लगा दी कीमत

देवरिया/गोरखपुर- यूं तो पुलिस लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए है, पर उस समय का क्या जब रक्षक ही बन जाता है भक्षण, और सिस्टम भी उसकी मदद में आ जाता है। आज-कल गोरखपुर का नाम बड़ी चर्चे में है, व्यापारी मनीष हत्या कांड अभी ठंडा ही नही हुआ है कि एक लड़की के साथ अश्लीलता का वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये विडियो एक पुलिसकर्मी का है जो इस लड़की के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में था। पीड़ित लड़की के कथनानुसार आपको बताते चले कि ये घटना गोरखपुर से शुरू होकर देवरिया जिले के बीच मे एक लड़की के जिन्दगी से हुए खिलवाड़ होने की है। देवरिया जिले के बरियारपुर थाने के एक सिपाही ने एक लड़की के साथ वायरल हो रहे अश्लील वीडियो से सम्बंधित है।लड़की ने आरोप लगाया है की राहुल कुमार नाम का एक कांस्टेबल 2018 में गोरखपुर जिले में ट्रेनिंग पर था,उसी समय फेसबुक के जरिये उसकी नजदीकियां उसके साथ हुई, कुछ सालों में प्रेम प्रसंग इतना बढ़ा की दोनों ने 2020 में गोरखपुर जिले के बुढ़िया माई के मन्दिर में शादी भी कर ली, प्रेम जाल में फंसी लड़की को एबोर्शन भी करवाना पड़ा, कुछ माह पहले जब कई सालों के प्रेम सम्बंध में अचानक से दूरी आने शुरू हुई, और पुलिसकर्मी ने लड़की से मारपीट शुरू कर दी। महिला ने पता किया तो पता चला कि अय्याश पुलिसकर्मी एक विभागीय कांस्टेबल के प्रेम में पड़ा है। जिसपर लड़की ने देवरिया जिले के पुलिसअधीक्षक से मिलकर शिकायत करने पुलिसअधीक्षक कार्यालय पहुंची, पर कुछ पुलिस अधिकारियों ने घटना पर पर्दा डाल कर पुलिस कप्तान से मिलने नहीं दिया। और तो और महिला को समझाबुझा कर वापस लौटा दिया, कुछ दिन चक्कर लगाने के बाद लड़की ने देवरिया जिले के महिला थाने पर शिकायत दर्ज कराने गई, पर वहाँ किसी सब इंसपेक्टर और वकील के साथ आये आरोपी सिपाही ने लड़की पर दबाव डाल कर लड़की के शारीरिक सम्बन्धों की कीमत लगा डाली और पुलिसिया धौंस दिखा कर एक स्टाम्प पेपर पर लड़की से लिखवाया की लड़की एक तरफा प्यार करती है और मानसिक रूप से बीमार है, और वो कहीं शिकायत नहीं करेगी। अगर शिकायत करती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
इस बीच लड़की और सिपाही का वीडियो वायरल हो गया है।
अब अपनी इज्जत गवां चुकी प्रेम में धोखा खाई लड़की इन्साफ के लिए दर दर भटक रही है, लड़की ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी होने की वजह से और पुलिस थाने में हुई इस घटना से अब पुलिस विभाग से न्याय मिलने की उम्मीद खत्म हो रही है ,ऐसे में लड़की ने पत्रकारों और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। अब देखना ये है कि मिशन शक्ति का दम भरती हुई सरकार को इस लड़की के साथ हो रहे अत्याचार पर क्या कार्यवाही करती है।हालां की पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकरण में जांच बैठी गई है। जल्द ही लड़की को इंसाफ मिलेगा। जबकि इस प्रकरण पर पुलिसकर्मी से बात की गई तो उसने इस घटना से साफ इंकार करते हुए कहा कि इससे मेरा कोई लेना देना नही है मुझे फसाने की साजिश की रही है।

साभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।