महिलाओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया गोवर्धन पूजा का पर्व

चन्दौली- खबर चन्दौली जनपद से जहा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।इसके लिए महिलाएं सुबह से ही पूजा स्थल की तैयारी में जुटी है।बतादे की दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है जिसका आरम्भ भगवान श्री कृष्ण ने किया था। इस दिन प्रकृति के आधार, पर्वत के रूप में गोवर्धन की पूजा की जाती है और समाज के आधार के रूप में गाय की पूजा की जाती है। यह पूजा ब्रज से आरम्भ हुई थी और धीरे धीरे पूरे भारत वर्ष में प्रचलित हुई। भाई बहन के स्नेह का पर्व जिसमे बहने अपने भाई के लिए सुबह से व्रत रख कर गोवर्धन पूजा की साथ ही उनके खुशहाली के लिए भगवान गोवर्धन से कामना भी की।

रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।