राजस्थान/बाड़मेर- जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर की ओर से कांग्रेस पार्षदों एवं उनके परिवारों पर कथित रूप से दबाव बनाए जाने के संबंध में शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुलिस एवं जिला प्रशासन के दुरुपयोग पर रोक लगाने तथा कांग्रेस पार्षदों एवं उनके परिवारों के साथ किसी प्रकार का दबाव या प्रताड़ना नहीं होने देने की मांग की गई।
ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में काग्रेंस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस शहर मंडल अध्यक्ष स्वरूप सिंह पंवार ने बताया की इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह खान, निवर्तमान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, मांगीलाल वडेरा, ब्लॉक अध्यक्ष करणाराम मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष देवाराम आसू, पूर्व सभापति दीपक माली, पूर्व उपसभापति चैनसिंह भाटी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष किरण मेघवाल, प्रधान महेंद्र जाणी, उपप्रधान शुजा मोहम्मद शाह, महावीर बोहरा, तरूण सिन्धभ, वानी सिंह, पार्षद भीम सिंह पड़ियार, रतनसिंह मगरा, भूराराम गोदारा, हुक्माराम जाखड़, मुल्तान सिंह महाबार, राजु धनदेव देदड़ियार बच्चू खान खलीफा, चंद्रप्रकाश बेनीवाल, हरीश अणखिया, सोहनलाल मंसूरिया, शहनाज शमा हाकम सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में कांग्रेसजनों की ओर से संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया गया।
— राजस्थान से राजूचारण
