शहर से गांव तक कारखानों में पूजे गए निर्माण और सृजनकर्ता

आंवला, बरेली। जनपद के आंवला नगर तथा इफको संयंत्र में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई। इफको फैक्ट्री की केन्द्रीय कार्यशाला में वरिष्ठ महाप्रबंधक सत्यजित प्रधान ने वैदिक कर्मकाण्ड द्वारा भगवान की पूजा अर्चना की और इफको संयत्र को निर्बाध रूप से चलाने हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया। वरिष्ठ महाप्रबंधक आर के शर्मा जी ने भी सृजन के देवता की पूजा की। यज्ञ का अनुष्ठान के बाद प्रसाद वितरण किया गया। भगवान शिव, कामधेनु गाय के साथ कैलाश पर्वत पर विराजमान शिव पार्वती, श्री गणेश और भगवान विश्वकर्मा, कृष्ण की झाकियां रहीं। विश्वकर्मा पूजा समिति के मुख्य संयोजक सुशील कटियार रहे। इस मौके पर आर के शर्मा, मुकेश खेतान, हीरा लाल यादव, अमित गुप्ता मौजूद रहे। शिल्पकार किए गए सम्मानित : आंवला। प्रसिद्ध मनौना धाम पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कामगारों को सम्मानित किया गया। धाम प्रबंधक आर्येंद्र सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाहनों, मशीनरी व कल-पुर्जों का पूजन करने के बाद उन्होनें शिल्पकारों और कारीगरों को सम्मानित किया। प्रबंधक श्यामेन्द्र सिंह चौहान ने विचार रखे। इस दौरान महेंद्र पाल सिंह, सतीश चौहान, अभेन्द्र सिंह चौहान, मानवेन्द्र सिंह चौहान, अमित सिंह मौजूद रहे। चीनी मिल में किया गया यज्ञ पूजन : मीरगंज। फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड की चीनी मिल में गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। मिल में मशीनों के पूजन के बाद यज्ञ हुआ। यज्ञ में यूनिट हेड विजयवीर सिंह और महेंद्र अग्रवल ने यजमान के रूप में आहूति दीं।कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, अभिषेक शर्मा, जय गोपाल चावला आदि मौजूद रहे। अनुबिस आईटीआई में चेयरमैन देवेंद्र सिंह, डायरेक्टर सतेंद्र सिंह ने विश्वकर्मा जयंती पर मशीनों का पूजन कर यज्ञ में आहूति दी। जितेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य शरद सक्सेना, गयाराम, सुरेंद्र पाल, रवि, अनीता देवी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *