बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान का गुरुवार को आगाज हुआ। गुरुवार सुबह 300 बेड अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके बाद जिला अस्पताल आदि में मरीजों के लिए फल वितरण किया गया। शाम को जिले के कोने-कोने में दीप प्रज्जवलित किए गए। कलेक्ट्रेट में लेजर शो का भी आयोजन हुआ। 300 बेड अस्पताल के रक्तदान शिविर में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक मीरगंज डॉ डीसी. वर्मा, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, एमएलसी बहरोन लाल मौर्य, राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे, प्रशांत पटेल, मंडलायुक्त शंभू कुमार, डीएम अविनाश सिंह , सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह आदि ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। इसके बाद जिला अस्पताल आदि में मरीजों और जरुरतमंदों को फल वितरित किए गए। वही लोक निर्माण विभाग ने सर्किट हाउस में 11 हजार दीप जलाकर सेवा संकल्प लिया। मुख्य अभियंता सीपी गुप्ता, एसई प्रकाश चंद्र, एक्सईएन प्रांतीय खंड भगत सिंह, एई डीके प्रजापति, पीके गंगवार, जेई पीके बाजपेयी, राजेश, अभिषेक अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, रवि, गौरव, अभिलाषा, रक्षिता, संतोष, मधुर, अनिल, शाहबुद्दीन मौजूद रहे। शाम को कलेक्ट्रेट, विकास भवन आदि में आशीर्वाद का दीया जलाया गया। विकास भवन में सुंदर रंगोली बनाई गईं। कलक्ट्रेट में लेज़र शो के साथ ही रंगोली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के अन्तर्गत 62618 आशीर्वाद के दीये जलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी, बीएसए डॉक्टर विनीता आदि लोग मौजूद रहे। लगाया रक्तदान शिविर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यालय पर आंवला के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह और बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर में भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन लाल लोधी और आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नेतृत्व को प्रभावशाली बनाया है। 103 यूनिट रक्त एकत्र : बरेली। शिविर में 103 यूनिट हुआ रक्तदानन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन भाजपा जिला संगठन की ओर से आईएमए ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी और जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। इस दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ डीसी वर्मा मौजूद रहे। महानगर की टीम ने किया 75 यूनिट रक्तदान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को भाजपा महानगर टीम की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष ने अधीर सक्सेना ने कहा कि रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद के जीवन में आशा की नई किरण बन सकती है। शिविर में 75 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, पूर्व प्रदेश मंत्री डीपी भारती, सांसद छत्रपाल गंगवार, वनमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, मेयर डॉ. उमेश गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
