बरेली- जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव/ मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने आज अपना प्रत्याशी डॉक्टर के0 बी0 त्रिपाठी को धोषित कर दिया कांग्रेस से महापौर का टिकट घोषित होते ही रामपुर गार्डन चौराहा स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन पहुंचने लगे ढोल नगाड़े बजाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर कार्यालय पहुंचे और फूल मालाओं से महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर के0 बी0 त्रिपाठी को लाद दिया ।
इस अवसर पर बधाई देते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरी पारदर्शिता के साथ मंथन करते हुए श्रेष्ठ आईएएस पीसीएस कोचिंग के डायरेक्टर डॉक्टर के0 बी0 त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाया कांग्रेस पार्टी क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर जनहित की समस्याओं को लेकर इस चुनाव में जनता के बीच जाएगी हमारा एजेंडा पूरी तरह से पारदर्शी है हम जो कहेंगे वह करेंगे विकास का खाका हमने तैयार कर लिया है और उसको जनता के बीच हम लेकर जाएंगे ।
उपस्थित सभी का धन्यवाद करते हुए महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी ने कहा की पिछले कई सालों से भा जा पा का महापौर पद पर कबजा रहा है उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकारें हैं उसके बाद भी जिला बरेली की जो स्थिति है वह बहुत ही बदहाल है विकास के नाम पर सिर्फ चौराहों का सौन्दर्य करण किया गया है विकास निधि का जो दुरुपयोग हुआ है वह किसी से छुपा नहीं है किसी वार्ड में 50 करोड़ से अधिक का काम हुआ है तो किसी वार्ड में मात्र 70 लाख का काम हुआ है हम अपना एजेंडा लेकर जनता के बीच जाएंगे पूरी पारदर्शिता के साथ एक एक चीज का जो हम वादा करेंगे उसको जीतने के बाद हम पूरा करेंगे कांग्रेस पार्टी का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का धन्यवाद साथ ही बरेली की जनता और उसके प्यार का भी धन्यवाद ।
बधाई देने वालो में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण कांत शर्मा, पूर्व कैंट विधानसभा प्रत्याशी नवाब मुजाहिद हसन खां, जिला उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, जिला महासचिव जिया उर रहमान, मुकेश बाल्मीकि, अविनाश चौबे, महानगर प्रवक्ता योगेश जौहरी, जिला कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी, अफजाल अंसारी, साबिर हुसैन अंसारी, पप्पू भाई, शामिल रहे।
– बरेली से तकी रज़ा
