भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी का पुष्पवर्षा कर हुआ जोरदार स्वागत

वाराणसी- जन संपर्क में निकले भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी जी का सिगरा स्थित छित्तुपुर क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री अशोक सोनकर के आवास पर अशोक सोनकर के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी जी को डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिन्ह देकर उनके मान सम्मान को बढ़ाया गया और सम्मानित किया गया। जनसंपर्क में निकले प्रदेश अध्यक्ष ने अशोक सोनकर जी का तारीफ करते हुए कहा कि बनारस को अशोक सोनकर जैसे कर्मठ ईमानदार युवाओं की जरूरत है। अशोक सोनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए हुए वचनों को आगे बढ़ाने का काम इमानदारी पूर्वक कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के जनसंपर्क के दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ में शामिल रहे। इस दौरान जनसंपर्क में शामिल मंत्री सतेंद्र नागर जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जसवाल, मंत्री संदीप सिंह सोनू ,मनजीत सिंह ,जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता जी ,नंदलाल कुशवाहा ,दीपक कुमार ,किशन सोनकर ,प्रीतम सोनकर ,अशोक कुमार एडवोकेट, अक्षय यादव ,सुधीर कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:-एस के श्रीवास्तव विकास जंसा वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।