बरेली। लाल फाटक पर प्रतिदिन भीषण जाम लगता है। वहां पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन फ्लाईओवर के निर्माण में काफी विलम्ब हो रहा है। जिससे वहां आने-जाने वाले लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हर रोज लोग जाम में घंटो फंसे रहते है। कई-कई घंटो वहां पर जाम लगा रहता है। शनिवार को जिले की आंवला लोकसभा सीट से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप एक निजी कार्यक्रम मे बाया रोड फरीदपुर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे उनका काफिला बरेली के लालफाटक ओवरब्रिज क्रॉसिंग पर जाम में फंस गया। काफी देर तक जाम में फंसे होने के चलते ट्रैफिक पुलिस या किसी और की राह न देखते हुए खुद भाजपा सांसद अपनी गाड़ी से उतरे और जाम खुलवाने की कमान संभाल ली। उन्हें देखकर उनके गनर और समर्थक भी जाम खुलवाने की कवायद में जुट गए। उनकी मेहनत रंग लाई और दस मिनट में जाम खुल गया। इसके बाद सांसद का काफिला अपने गंत्वय की ओर रवाना हो गया।।
बरेली से कपिल यादव