ओवरस्पीड बाहनो से जिले मे सर्वाधिक होती है दुर्घटनाएं, इसमें किया जाए सुधार- केंद्रीय मंत्री

बरेली। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सड़कों को दुर्घटनामुक्त किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही दुर्घटनाओं के संभावित कारणों पर विशेष विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर संतोष गंगवार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रति माह सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाये। जिससे आम नागरिकों को सड़क के नियमों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मे सबसे अधिक दुर्घटनाएं सड़क के द्वारा होती हैं जो कि चिन्ता का विषय है। इसमे सुधार हम जैसे आम नागरिकों को ही करना होगा। मंत्री ने कहा कि बरेली जनपद में सबसे अधिक दुर्घटनाएं वाहन चालकों के ओवर स्पीड वाहनों के चलने से होती हैं जो कि उसके लिये खतरा साबित हो जाता है तथा इसमें हमें जल्द से जल्द सुधार करने की आवश्कता है। मंत्री ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा किये जा रहे चालको की संख्या मे इस समय बढ़ोत्तरी हुई है जो कि अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर अभी भी गढ्ढे भरने का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है उसे जल्द से जल्द पूरा करा ले। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा की अगली बैठक में विधायकों तथा जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक संख्या में बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी मोटर साईकिल पर दो से अधिक लोग बैठे है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।