भाजपाइयों का शिष्टमंडल केंद्रीय मंत्री सन्तोष गंगवार से मिला

बरेली- भाजपाइयों ने फतेहगज पश्चिमी पुलिस पर झूठा मुकदमा लादने का आरोप लगाने की शिकायत को लेकर केंद्रीय मंत्री व जिलाध्यक्ष से मिले।
भाजपा नेताओं ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमें में उच्चस्तरीय जांच बैठवाने का आश्वासन दिया।
नगर में दो दिन पूर्व दो शराबियो के झगड़े में भाजपा सभासद सुधीर पोरवाल को नामजद कर चार नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर ववाल करने का मुकदमा कायम किया था नामजद चारो आरोपियो की गिरफ्तारी कर जेल भी भेज दिया गया,जवकि स्थानीय भाजपा नेताओं के अनुसार पुलिस ने जानबूझकर भाजपा की छवि खराब कर मामले को तूल देने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री सन्तोष गंगवार व जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर से मिलकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
केंद्रीय मंत्री ने आला अधिकारियों से वार्ता कर भाजपा नेताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि एक भी निर्दोष कार्यकर्ता अथवा स्थानीय लोगों को फसाया नही जाएगा पुलिस की रिपोर्ट की उच्चाधिकारियों से गोपनीय जांच करवाकर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मिलने बालो में स्थानीय भाजपा नेताओं में मंडल अध्यक्ष अजय सक्सेना,आशीष अग्रवाल,राजीव गुप्ता,कन्हैया लाल,सभासद संजीव सिंह,दीपक गोयल,चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य,चक्रवीर सिंह चौहान आदि लोग थे।

रिपोर्टर–सौरभ पाठक बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।