बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई लोगों की धड़कने

श्रावस्ती- श्रावस्ती जिले में लगातार हो रही बारिश से लोग सहमे हुए हैं।ख़ास तौर पर नदी के किनारे रहने वाले लोग राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से भयभीत हैं। बाढ़ की संभावना को देखते हुए आपदा प्रभावित गांवों के लोग सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने लगे हैं।प्रशासन ने नदी के किनारे रह रहे लोगो से सतर्क रहने को कहा है।नदी किनारे बसे लोगो को नदी किनारे न जाने की हिदायत भी दी गई है।धीमी गति से लाल निसान की ओर बढ़ रही राप्ती नदी ने तटवर्ती गावो के बाशिंदों के दिलों के धड़कनो को बढ़ा दिया है।नदी के बढ़ने से लोगो के सामने बीते साल की बाढ़ का भयावह मंजर एक बार फिर आंखों के सामने घूमने लगा है।हर साल आने वाली बाढ़ अपने साथ लोगो के घरों सहित तमाम आशियानों , खेत , खलिहान और फसल को बहा ले जाती है।बाढ़ की विभीषिका में हर साल तमाम जन हानि भी होती है।मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश होने की सम्भावना जताई है।बाढ़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रसाशन ने अपनी तैयारइयो को तेज कर दिया है।बाढ़ प्रभावित गांवों के बाशिंदों का अभी तक विस्थापन नही हो पाया है।जिससे इन ग्रामीणों की मुश्किलें बढ गई हैं।जमुनहा तहसील छेत्र के 44 बाढ़ ग्रस्त गावो के लोग बाढ़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थानों की जाने की तैयारिया शुरू कर दी गई है।
– अंतिम विकल्प न्यूज़ श्रावस्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।