बेसिक शिक्षा समिति की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, दिलाई शपथ

बरेली। बेसिक शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने बरेली की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र सक्सेना ने जिलाध्यक्ष बालेदीन पाल की टीम को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही समिति को और मजबूत बनाने की अपील की। रविवार को डीडी पुरम स्थित अर्बन बैंक के सभागार में बेसिक शिक्षा समिति बरेली की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष, मंत्री व मंडल अध्यक्ष, महामंत्री के द्वारा अनुमोदित नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सहित 18 लोगों को स्थान दिया गया। जिसमे महामंत्री पद पर अरविंद गौड़, उपाध्यक्ष पद पर केके शर्मा, अरविंद शर्मा, छत्रपाल गंगवार, मंत्री पद पर हृदेश यादव, अमित गंगवार, चंद्रप्रकाश गंगवार, कोषाध्यक्ष पद पर मुकुट सिंह यादव, संगठन मंत्री पद पर नरेश गंगवार, संजय गुप्ता, प्रवक्ता पद पर हाकिम सिंह पाल, कानूनी सलाहकार मुकेश चंद्र मंगई को बनाया गया है और सदस्य के रूप मे सुनील शर्मा, सुनील डंग, राजीव पाल, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, रामानंद तथा जुनैद रजा खान की ताजपोशी की गई। प्रदेश संगठन मंत्री अवनीन्द्र स्नातक ने बताया कि समिति पूरे मंडल मे अपने पैर पसार चुकी है। प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश पाठक ने कहा कि घोषित नई टीम की अगुवाई मे स्कूल संचालकों के हितार्थ निरन्तर प्रयासरत रहेगी। प्रदेश मंत्री एवं मंडल महामन्त्री राजीव यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष बालेदीन पाल ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि समिति की अपेक्षाओं पर वह अपनी पूरी टीम के साथ खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेगे। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने जिले की नई टीम में शामिल समस्त पदाधिकारियो से कहा कि पूरी टीम जनपद के कोने कोने में संचालित स्कूलों के हितो के रक्षार्थ कदम उठायेगी। कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश समिति से उपाध्यक्ष सुरेश यादव, महिला इकाई की अध्यक्ष रूथ पौल, उपाध्यक्ष अल्का सक्सेना, महानगर महामन्त्री मोहम्मद फराज समेत तमाम ब्लाको से पदाधिकारी गण मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।