गांधी उद्यान पार्क मे लुभा रहा म्यूजिकल फाउंटेन के साथ ओपन जिम लेकिन नही है पानी की व्यवस्था

बरेली। अगर आप शारीरिक कसरत के लिए महंगे जिम में नहीं जा सकते तो चिंता न करें। आपके लिए नगर निगम ने खुली हवा व हरियाली के बीच मुफ्त जिम की शुरुआत कर दी है। संगीत सुनना किसे नहीं पसंद नहीं होता। स्वच्छ वातावरण और शांत माहौल में अगर संगीत सुनाई दे तो शरीर के साथ साथ मन को भी शांति मिलती है। यही कारण है कि जिले के सबसे बेहतरीन पार्कों में शुमार गांधी उद्यान पार्क में नगर निगम ने म्यूजिकल फाउंटेन लगवा दिए है। तमाम सुविधाओं से लैस इस पार्क में अब आने वाले लोगों को संगीत का आनंद भी मिलेगा। महानगर में स्थित गांधी उद्यान पार्क में ओपन जिम युवाओं को लुभा रहा है तो मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक के लिए आने वाले लोगों को पार्क का संगीत आकर्षित कर रहा है। गांधी उद्यान पार्क में तमाम बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखकर नगर निगम लगातार दावे करता आ रहा है। नगर निगम का दावा है कि पार्क को उपयोगी बनाने को हर मुमकिन कोशिश यहां की जा रही है। कोशिशें यहां साकार होती नजर भी आ रही है। यही वजह है कि यहां नगर निगम ने म्यूजिकल फाउंटेन लगवा दिए है। अब ओपन जिम के साथ-साथ म्यूजिकल फाउंटेन की व्यवस्था भी की गई है। इससे नागरिकों और पार्क में आने वाले लोग स्ट्रेस फ्री हो सके। पार्क में आए युवाओं ने म्यूजिकल फाउंटेन की तारीफ की तो कुछ लोगों ने कहा कि पार्क में फूल पौधों के पेड़ों की संख्या बढ़ाई जाए। इससे पार्क की खूबसूरती बढ़ जाएगी। सुबह और शाम को पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने की बात भी पार्क में आए लोगों ने बतायी। पार्क में आने वाले कुछ लोगों का कहना है कि यहां पीने के पानी की उचित व्यवस्था नही है। इस वजह से लोगों को पानी अपने साथ लाना पड़ता है। युवतियों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यहां कोई इंतजाम नहीं किए गए है। पार्क में कोई भी महिला सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं है। कम से कम पार्क में आने वाली आधी संख्या महिलाओ की ही रहती है। फिलहाल पार्क को अधिक बेहतर बनाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। जिम्मेदार मानते हैं कि उनका लक्ष्य महानगर के हर पार्क को खूबसूरत बनाना है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।