बुराई पर अच्छाई की हुई जीत, कुंभकरण और मेघनाथ के बाद धू धू कर जला रावण का पुतला

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार को विजय दशमी का पर्व समूचे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ पर कुंभकरण मेघनाथ के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया। देखते ही देखते पुतला धू धू कर जल गया। आपको बता दें कि नगर फतेहगंज पश्चिमी मे चल रही रामलीला मैदान में दशहरा के मेले राम और रावण के संग्राम को देखने खूब भीड़ जुटी। शुक्रवार को शाम की समय पहले कुंभकरण, फिर मेघनाथ उसके बाद रावण के रामलीला मंचन के समय सजीव पात्रों ने राम ने रावण का वध एक साथ 31 तीर छोड़कर करीब साढ़े सात बजे कर दिया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। मंच पर कलाकारों ने श्री राम और रावण युद्ध का मंचन किया। शाम साढ़े आठ बजे श्री राम का रूप धारण किए कलाकार ने अग्निबाण चढ़ाकर रावण के पुतले का दहन किया। पुतले में आग लगते ही वह, धू धू कर जलने लगा। आसपास मौजूद भक्तों के द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाने से वातावरण गुंजिमान हो गया। रावण के दहन का धमाका जैसे ही हुआ। भीड़ उसकी लकड़ी नुमा अस्थियां लेने के लिए टूट पड़ी। मेले में आसपास के गांव कुरतरा, अगरास, खिरका, ठिरिया खेतल, चिटौली, रहपुरा जागीर, मीरापुर, मढौली आदि गांव के लोग ट्रैक्टर ट्राली, चौपहिया, दोपहिया वाहनों से पहुंचे। मेले में लगे तरह तरह के स्टालों, दुकानों से लोगो ने रिकार्ड खरीददारी की। वही बच्चो और बड़ो ने झूला झूलकर खूब लुत्फ उठाया। मेले मे शांति व्यवस्था बनाने के लिए फतेहगंज पश्चिमी के अलावा मीरगंज, शाही, सीबीगंज थाना की पुलिस बल तैनात रही। एक प्लाटून पीएसी और फायर बिग्रेड भी मौजूद रही। एसडीएम मीरगंज कमलेश कुमार सिंह, सीओ सुनील कुमार राय और थाना प्रभारी राहुल सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता उर्फ अन्नूलाला, मेला मंत्री महिपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, ओमेंद्र चौहान, सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।