बरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना और प्रशासन संस्थान की ओर बीएसए विनय कुमार को सम्मानित किए जाने पर महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। बीएसए को यह पुरस्कार परिषदीय स्कूल के बच्चों के लिए हुनर अभियान का संचालन कर छात्रों की प्रतिभा निखारने व यूट्यूब चैनलों के जरिए कोरोना काल मे शिक्षा से वंचित रखने के लिए दिया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवेश कुमारी, उपाध्यक्ष शिखा अग्रवाल, पारूल चंद्रा, सारिका सक्सेना, संगीता मित्तल, एकता सक्सेना, रेनू गुप्ता, रचना आदि शामिल रही।।
बरेली से कपिल यादव
