विशेष सचिव ने किया गांव का निरीक्षण, जानी जमीनी हकीकत

शेरगढ़, बरेली। विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग शेषमणि पांडेय ने सोमवार को आकांक्षी ब्लॉक शेरगढ़ के गांव हल्दी कला और रुस्तम नगर मानपुर का दौरा कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। हल्दी कला में ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत पानी की समस्या और सड़क की खराब स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद साढ़े छह बजे ब्लॉक सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। विशेष सचिव ने शिक्षा, बाल विकास, कृषि, ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार को विद्यालयों में जमीनी स्तर पर उपस्थिति बढ़ाने और बच्चों को प्रेरित कर स्कूलों में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान विशेष सचिव ने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आपकी छवि खराब है, इसलिए बेहतर कार्य कर लोगों का विश्वास कायम करें। हल्दी कला में पानी की आपूर्ति न होने की शिकायत पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी आनंद विजय यादव बीइओ अवनीश कुमार सीएम फ्लो फनी मनी सीडीपीओ भानु प्रताप एडीओ पंचायत राजीव शर्मा एडीओ कृषि डॉक्टर हरनंदन प्रसाद एडीओ समाज कल्याण अरविन्द सिंह एडीओ एसटी अरुण कुमार प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गजेन्द्र सिंह आशीष पटेल सचिव रामबाबू इमरान खान आसिफ हुसैन उज्जवल गौरव अजय कुमार आदि समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *