बरेली। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ ही चुनाव आयोग पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। अगले वर्ष जनता सरकार को सबक सिखाएगी। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता खत्म कर दी है। चुनाव आयोग सरकार की कठपुतली बन गया है। सुप्रीम कोर्ट को इसका स्वतः संज्ञान लेकर दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जेन जेड सरकार की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठा रहा है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की समस्याओं को सुलझाने के प्रति गंभीर नहीं है। वह बस कॉर्पोरेट मित्रों के हितों के लिए काम कर रही है। जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने की साजिश रची गई। उन्होंने एक देश एक चुनाव को ढकोसला बताते हुए एक देश एक शिक्षा व्यवस्था की मांग उठाई।।
बरेली से कपिल यादव
