विद्यालय मे नमाज-ए-जनाजा पढ़ने के मामले मे सीएम व चीफ सेक्रेटरी को किया ट्वीट

बरेली। कोतवाली देवरनियां क्षेत्र के कठर्रा गांव मे स्थित प्राइमरी विघालय मे मंगलवार देर शाम नमाज-ए-जनाजा पढ़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को प्रदेश के मुख्यमंत्री व चीफ सेक्रेटरी समेत तमाम अफसरों को ट्वीट किया गया है। उधर मामले की जांच कर रहे बीईओ ने स्कूल की प्रधानाध्यापक से रिपोर्ट तलब की है। आपको बता दे कि गांव के एक व्यक्ति की मौत के बाद मंगलवार को गांव के प्राइमरी स्कूल के गेट खोलकर स्कूल परिसर मे नमाज-ए-जनाजा पढ़ी गई। जिसकी शिकायत गांव के लोगों ने अफसरों से और नई परंपरा डालने का विरोध किया। मामला आरएसएस व भाजपा कार्यालय तक पहुंचा। मामले की गम्भीरता को देखते हुए बुधवार की सुबह ब्लाक दमखोदा के बीईओ प्रेमसुख गंगवार कठर्रा स्कूल पहुंचे और जांच-पड़ताल की। इस बाबत बीईओ ने स्कूल की प्रधानाध्यापक रेखा रानी को नोटिस देकर रिपोर्ट तलब की है। बीईओ ने बताया कि प्रधानाध्यापक की रिपोर्ट मिल‌ने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। दूसरी ओर इस मामले को अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विपिन गंगवार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और चीफ सेक्रेटरी समेत तमाम अफसरों को ट्वीट किया है। जिस पर बरेली पुलिस का जबाव आया है कि बीईओ द्वारा की जा रही जांच के उपरांत कार्यवाही की जायेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *