बरेली। मुसलमानों के मुकद्दस माह रमजान का चांद गुरुवार की शाम दिखाई दे गया है। जिसके चलते शुक्रवार यानी 24 मार्च को पहला रोजा होगा। मगरिब की नमाज के बाद रमजान का चांद देखने को लोगों की मस्जिद और घरों की छतों पर भीड़ लगी थी। चांद देखने के बाद लोगों ने एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। बधाइयों का सिलसिला देर रात तक सोशल मीडिया पर चला। इसके साथ ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई है। रमजान के शुरू होते ही बाजारों में फेनी, ब्रेड, खजला, सेवई आदि की बिक्री शुरू हो गई है। इसके साथ ही शहर के तमाम होटल पर रात को सेहरी का भी इंतजाम किया गया है। दरगाह आला हजरत के सजाजनाशीन ने मुबाराबाद दी। इसके बाद सभी दरगाहों,खानकाहों व शहर की सभी छोटी और बड़ी मस्जिदों में नमाज-ए-तरावीह भी शुरू हो गई। रमजान के एक महीने बाद खुशियों का त्यौहार ईद मनाई जाएगी। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि चांद के ऐलान के बाद मुसलमानों ने सभी को एक दूसरे को रमजान शरीफ की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही इबादत का सिलसिला शुरू हो गया। आला हजरत दरगाह के प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रजा खान (सुब्हानी मियां) सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने सभी देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी। सजादनशीन ने कहा कि मुसलमान खुशदिली के साथ पूरे महीने रोजे रखे।।
बरेली से कपिल यादव
