बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियो ने किया धरना प्रदर्शन

पिंडरा/वाराणसी- बढ़ती महंगाई व बिगड़ती क़ानून ब्यवस्था को लेकर सोमवार को कांग्रेसियो ने पीसीसी सदस्य त्रिभुवन पांडेय के नेतृत्व में तहसील पिंडरा पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर पत्रक सौपा।
तहसील पिंडरा के मुख्य गेट के समीप आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रसियों ने प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था में पूरी तरह फेल बताया। आये दिन हत्याएं हो रही है। आम लोग त्रस्त है। नहरो में जहाँ पानी नही है वही गेहू खरीद केंद्रों पर भारी अनियमितता के चलते किसान परेशान है।किसान बिचौलियों को गेहू बेचने को मजबूर हैं। गरीबो को राशन के दुकानों से राशन नही मिल रहा है।अधिकारी पहले से ज्यादा भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए हैं। दलित उत्पीड़न में बढ़ोतरी हो गयी है। सभा के अंत मे राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर नायब तहसीलदार नीलम उपाध्याय को पत्रक सौपा। धरना प्रदर्शन के दौरान सभा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य त्रिभुवन पांडेय,जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह,जिला सचिव रामसनेही पांडेय,अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार, विवेक सिंह रिंकू, शोभनाथ सिंह,विजय प्रकाश तिवारी ,गुलाब पटेल,राकेश कुमार, बचऊ सिंह,महेंद्र, श्रीपत,धर्मेंद्र समेत दर्ज़नो कार्यकर्ता रहे।
रिपोर्टर-:महेश पाण्डेय ब्यूरो चीफ वाराणसी मण्डल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।