बरेली- जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज हिमकरपुर चमरोआ नवाबगंज के कक्षा 11 व 12 के भूगोल विषय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण में भूगोल प्रवक्ता सोमपाल जी व अन्य शिक्षकों श्री चंद्र पाल सिंह , श्री देवेंद्र सिंह ,अरविंद कुमार जी , डा फौजिया नाज , श्री सुरेंद्र प्रताप तथा श्री यशपाल जी के नेतृत्व में रामनगर,नैनीताल उत्तराखंड में गर्जिया देवी मंदिर जो की कोसी नदी के बीच में एक विशाल प्राकृतिक चट्टान पर स्थित है व रामनगर { नैनीताल ) के छोई गाँव स्थित श्री हनुमान धाम के दर्शन किए । यह धाम उत्तराखंड शैली और आधुनिक वास्तुकला के संगम में किया गया है । इसमें पारंपरिक सौंधार्यबोद्ध ,पत्थर कि नक्काशी और आधुनिक भव्यता व सुविधाओं ने विद्यार्थियों को खूब आकर्षित किया यहाँ हनुमान जी के 9 स्वरूपों और 12 लीलाओं के दर्शन एक साथ होते हैं । सुख समृद्धी के प्रतीक दो मछलियों से सजा धनुषाकार प्रवेश द्वार ध्यान व योग कक्ष वाटिकाएं और दिव्यंगजनों के लिए सुविधाएं वास्तव मैं देखने योग्य हैं । विद्यालय के प्रबंधक श्री ललित मोहन गंगवार ने विद्यार्थियों को विद्यालय से रवाना किया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डा अजीत सक्सेना ने सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं।
— बरेली से पी के शर्मा
