शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान हेतु डॉ वीरेंद्र प्रताप को जन्म दिवस पर पटेल सम्मान

बरेली- शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ वीरेंद्र प्रताप को उनके जन्मदिन पर शहर के संभ्रांत नागरिकों शिक्षकों तथा समाजसेवियों ने पटेल सम्मान प्रदान कर पुष्प गुच्छ देते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर समाजसेवी सौरव पाठक, हिमांशु छावड़ा  सुमित गंगवार, महेंद्र पाल सिंह, चित्रसेन ,अतुल वर्मा, डॉ दिलीप कुमार ,डॉक्टर राजेश गंगवार ,मनोज गंगवार प्रसिद्ध कवि कमलकांत तिवारी, पिंकी कुमारी, राखी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की उधर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा कि जनपद इकाई के संरक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ लाल बहादुर गंगवार एवं जिला अध्यक्ष शिक्षक नेता राहुल यदुवंशी ने सरदार पटेल सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया उन्होंने कहा डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप ने बहुत ही कम समय शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में स्मरणीय कार्य किया है, हमेशा अपने कार्य के प्रति समर्पण की भावना से क्षेत्र में दिनों दिन बहुत लोकप्रिय होते चले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *