बारिश से मार्ग हुए जलमग्न: कच्चे घर गिरे, बृद्ध समेत दो पशुओं की मौत

वाराणसी/पिंडरा- लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पिंडरा- कठिराव मार्ग पर बने ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास में तीन तीन फिट तक लगे पानी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वही फूलपुर के कठिराव (खरका) गाव में बीती रात्रि 2 बजे में नंदलाल यादव का तेज बारिश में कच्चा मकान गिराने से 2 भैसों की मौत हो गयी और वही किसी तरह पूरे परिवार बाल बाल बचे।
रामपुर (सुखदेवपुर) निवासी अशोक यादव का कच्चा घर गिर गया।जिससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। वही परिवार की परेशानी देख पड़ोसी हीरा यादव ने अपने घर में शरण दी। इसके अलावा कई अन्य कच्चे जर्जर घर धराशाही हो गए।
बारिश से अब धान की फसल को भी नुकसान पहुचाने लगे है। नाद नदी के किनारे के खेत पूरी तरह डूब गए हैं। वही थाना गांव से फूलपुर जाने वाली सड़क भी पानी में डूब गई। निचले इलाकों में पानी भर गया है।

*दो बृद्ध की हुई मौत*

वर्षा के कारण क्षेत्र के खरावन (सेवईपर) दलित बस्ती पूरी तरह जलमग्न हो गया है। यहां तक कि लोगो के घरों में भी पानी घुस गया और क्षेत्र में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है इसी क्रम में रविवार को क्षेत्र में एक महिला की मौत व एक सत्तर वर्षीय वृद्ध महिला के घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खरावन गाँव स्थित (सेवईपर) गाँव मे आज दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे मनराजी देवी 65 वर्ष अपनी मडई में सोई हुई थी इसी दौरान उसके मड़ई की दिवाल एकाएक गिर गयी जिसके नीचे दबकर वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गयी घटना की सूचना मिलते ही आस पास के लोगो ने मलबा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला और उसे नजदीकी हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही सीओ बड़ागाँव अर्जुन सिंह एस ओ बड़ागाँव मौके पर पहुंचे मृतक के परिवार में पांच लड़के व दो लड़कियां है और वह काफी गरीब भी है।
वही दूसरी ओर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाँव मे बीती रात मुन्ना लाल के कच्चे मकान के गिरने से अंदर सो रही उसकी सत्तर वर्षीय मां मुलरा देवी गम्भीर रूप से घायल हो गयी परिजनों ने तुरन्त घायल महिला को बाबतपुर स्थित हॉस्पिटल में एडमिट कराया।इसी तरह थाना क्षेत्र के इंदरपुर गाँव निवासी मुन्ना यादव का कच्चा मकान भी गिर गया। वही पिछले तीन दिनों से हो रही अनवरत वर्षा के कारण पुरा क्षेत्र जलाशय बन गया है जिससे जन जीवन ही नहीं पशु पक्षी और पेड़ पौधे तथा फसलें बेहाल हो गई है। जगह-जगह जल जमाव के चलते साग सब्जी और दलहनी फसल गल कर नष्ट हो रही है वहीं आये दिन किसानों और गरीब मजदूरों के कच्चे मकान धराशायी हो रहे हैं। इसी तरह करमपुर गांव में खदेरु प्रजापति का कच्चा मकान गिर गया जिसमें आर्थिक क्षति हुआ है। अनवरत वर्षा के कारण ही कूड़ी गांव में रामलखन प्रजापति का कच्चा मकान गिर गया यहां भी आर्थिक क्षति हुई है। जल जमाव और अनवरत वर्षा के कारण रघुनाथपुर गांव के शीतला दुबे, शिव कुमार दुबे, गुलाब साव, मानती देवी लालबिहारी दुबे, बैजनाथ गुप्ता, कमलेश दुबे एवं राजेंद्र प्रसाद का कच्चा मकान धराशायी हो गया। इन सभी किसानों को काफी आर्थिक क्षति उठाना पड़ा है। लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के चलते पिण्डरा विकास खण्ड के टीकरी कला गांव में सैकड़ों एकड़ में बोई गयी फसल तथा रिहायशी बस्ती जलमग्न हो गई। किसानों और मजदूरों के घर जल प्लावित हो गए। इस गांव में बीती रात एक एक करके छेदी गोड़, मुन्ना गोड़ एवं आशीष गोड़ का कच्चा मकान धराशायी हो गया।।
वही दूसरे तरफ बलुआ गाँव में भी रविवार को कच्चा मकान गिरने से 85 वर्षिय वृद्ध महिला हुलराजी देवी पत्नी स्व0 भगवती दूबे की मकान में दब जाने से मुत्यु हो गई।मृतक को चार पुत्र है। परिजन बीना पुलिस को सूचना दिये लाश का अंतिम संस्कार करना चाहते थे जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष गाँव पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम करने व सरकारी सहायता दिलाने की बात कही तब जाकर परिजन लाश का पीएम कराने के लिए तैयार हुए।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।