बहेड़ी मे पुलिस मुठभेड़ के बाद अवैध हथियार के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

बहेड़ी, बरेली। बहेड़ी पुलिस ने उत्तराखंड के एक शातिर बदमाश और उसकी पत्नी को मुठभेड़ मे अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो ऑटोमैटिक पिस्टल, पिस्टल की तीन मैगजीन, दो अवैध तमंचे, 18 जिन्दा कारतूस के साथ, एक लाख से अधिक कैश, एक स्कूटी को भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि बदमाश ने किसी विवाद मे उधमसिंह सिंह जिले के रुद्रपुर मे दानपुर नाम की जगह पर जोगेंद्र बेहरा पर फायरिंग कर दी थी और पुलिस से बचने के लिए यूपी के बॉर्डर मे स्कूटी द्वारा पत्नी के साथ स्कूटी से दाखिल हो गया था लेकिन इसी बीच पीड़ित ने पुलिस को बदमाश की लोकेशन भी दी थी। बहेड़ी पुलिस ने सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। अचानक पुलिस ने एक स्कूटी पर सवार संदिग्ध पुरुष के साथ एक महिला को आते देखा। पुलिस ने स्कूटी को रोकने का इशारा किया तभी आरोपी ने पुलिस पर अवैध हथियार से फायर कर दिया। बताया यह भी जा रहा है स्कूटी पर बैठी पत्नी अपने पति को सही निशाना लगाने को उकसा रही थी। पुलिस ने अपने को फायरिंग से बचाते हुए नारायण नगला तिराहे स्थित कताई मिल के पास से दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। बहेड़ी पुलिस के मुताबिक पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश का नाम गुरबाज सिंह निवासी किरतपुर थाना रुद्रपुर जिला उधमसिंह और उसकी पत्नी नीतू को गिरफ्तार किया है। गुरबाज पर उत्तराखण्ड में एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले होने के साथ नीतू पर भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। एसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ऑपरेशन पाताल के तहत बहेड़ी थाना क्षेत्र में दो लोगों को पकड़ा गया। पकडे गए लोग रिश्ते मे पति पत्नी है। पुलिस ने आरोपी गुरबाज सिंह के पास से 2 पिस्टल ऑटोमेटिक, 3 पिस्टल, 18 कारतूस, वही गुरबाज की पत्नी के नीतू के पास 315 बोर के अवैध तमंचे, एक लाख 14 हजार कैश को बरामद किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *