बहनोई को रॉड से पीटा, पेट में मारा चाकू

भोजीपुरा, बरेली। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ तो बहन की शिकायत पर युवक ने बहनोई को घर में घुसकर पीटा और चाकू मारकर घायल कर दिया। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोजीपुरा के गांव मॉडर्न विलेज घंघोरा पिपरिया निवासी राजन कश्यप अपनी पत्नी सीमा के साथ हल्द्वानी में किराए के मकान में रहता था। पांच अक्टूबर को राजन का पत्नी और साली से किसी बात पर विवाद हो गया था। पत्नी ने हल्द्वानी के लालहट निवासी अपने भाई सुरेंद्र को फोन कर दिया। राजन ने किच्छा में मौजूद अपने पिता लालाराम को फोन किया और फिर सोमवार को कमरा छोड़कर अपने पिता के साथ शाम करीब पांच बजे मॉडर्न विलेज आ गया। उसी दौरान राजन का साला सुरेन्द्र कार में पांच-छह साथियों को लेकर राजन के घर पहुंचा। आरोप है कि सुरेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजन की लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से पिटाई की। फिर राजन के पेट में चाकू मारकर जख्मी कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग आए तो पुलिस में शिकायत पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस सुरेंद्र सिंह व उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल राजन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *