बरेली मे 57.88 व आंवला मे 57.08 प्रतिशत मतदान, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मे कैद

बरेली। बरेली और आंवला बूथों पर मंगलवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। बरेली, आंवला लोकसभा क्षेत्रों मे मतदान संपन्न हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। बरेली मे मुख्य मुकाबला भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार और सपा के प्रवीण सिंह ऐरन के बीच है। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। इस सीट पर बसपा उम्मीदवार मास्टर छोटे लाल गंगवार का नामांकन पत्र खारिज हो गया है। भाजपा ने इस बार कई नए चेहरों को टिकट दिया है, जिसमें बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार को संतोष गंगवार की जगह चुनावी मैदान में उतारा है तो वही आंवला सीट पर भाजपा से धर्मेंद्र कश्यप, सपा से नीरज मौर्य, बसपा से आबिद अली, पीस पार्टी से कौसर खां, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से निर्मोद कुमार सिंह, वंचित समाज इंसाफ पार्टी से प्रेमपाल सागर, भारत जोड़ो पार्टी से मोहम्मद आमिर खां, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से राजकुमार पटेल के साथ मक्खन लाल निर्दलीय उम्मीदवार है। इस दौरान बरेली मे 57.88 प्रतिशत मतदान हुआ। तो वही आंवला सीट पर 57.08 प्रतिशत मतदान हुआ। बरेली लोकसभा चुनाव 2014 में 61.18 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया था। उसके बाद 2019 में प्रशासन के काफी प्रयास के बाद भी मतदान प्रतिशत बढ़ने के बदले दो फीसदी नीचे गिर गया, केवल 59 फीसदी ही वोट पड़ सके। इस बार भी प्रशासन ने मतदान को लेकर कई जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन किया। लेकिन वह भी ढाक के पात ही साबित हुए और 2024 लोकसभा चुनाव में केवल 57.88 फीसदी वोट ही पड़ सका। एक फीसदी नीचे गिर गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।