काठमांडू (नेपाल) से 35 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

बरेली। नेपाल की राजधानी काठमांडू से 35 श्रद्धालुओं का एक जत्था पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गया है। यह जत्था कल शाम लगभग 5 बजे बरेली पहुंचेगा, जहां सभी श्रद्धालु पशुपतिनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।

पशुपतिनाथ मंदिर के संस्थापक जगमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं के स्वागत एवं ठहरने की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के भोजन, विश्राम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि अगले दिन प्रातः सभी श्रद्धालु बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए अमरनाथ धाम की ओर प्रस्थान करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल है।

मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए सभी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *