प्रेम विवाह से नाराज अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी गंभीर घायल

बरेली। पुरानी रंजिश व प्रेम विवाह से नाराज थाना इज्जतनगर के करमपुर चौधरी मे लड़की पक्ष के लोगों ने अधेड़ और उसकी पत्नी को खेत पर घेर लिया। दोनों को लाठी-डंडे और फावड़े से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। उनके हाथ पैर टूट दिए। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां रात करीब तीन बजे अधेड़ की मौत हो गई। थाना इज्जतनगर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आपको बता दें कि इज्जतनगर के करमपुर चौधरी निवासी अफसर ने बताया कि रविवार की शाम करीब 4 बजे उनके पिता सरबर खां और उनकी मां हसीना गांव में स्थित भट्टे के पास बकरी चराने व लकड़ियां एकत्र करने के लिए गए थे। इसी दौरान लाठी-डंडों व हथियारों से लैस गांव के कुछ लोग पहुंचे और हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने फावड़े से हमला कर दंपति को लहूलुहान कर दिया। सभी अफसर के माता-पिता को मरणासन्न स्थिति में छोड़कर मौके से फरार हो गए। इज्जतनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक सरवर (55) का बेटा अफसर मिसरयार गांव के मस्तु की बेटी को डेढ़ साल पहले ले गया था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की। अब वह साथ रहते हैं। इसके बाद से ही मृतक ने बेटे को बेदखल कर दिया था। उनका बेटा और बहू गांव से बाहर रह रहे है। लड़की पक्ष के लोग इस बात से खासे नाराज थे। पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। रविवार शाम को मृतक खेत पर बकरी चराने गया था। उसकी पत्नी हसीना पहले से गई हुई थी। गांव के मस्तु, बन्ने, शमसु, मोमीन खां, मिठ्ठू ने उन पर हमला कर दिया। फावड़े और डंडों से पति पत्नी को घायल कर दिया। मृतक सरवर व उसकी पत्नी हसीना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात इलाज के दौरान सरवर ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी हसीना की हालत गंभीर बनी हुई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।