प्रभु यशु के स्वागत मे सज गये चर्च, चारों तरफ खुशी का माहौल

बरेली। प्रभु यीशु के आगमन के लिए चरनी सज गयी है। गिरजाघरों में भी तैयारी पूरी हो गयी है। गुरुवार की रात बारह बजे से क्रिसमस का त्यौहार शुरू हो जाएगा। शहर के सभी चर्च प्रभु यीशु के स्वागत के लिए तैयार हैै। हालांकि इस बार कोरोना के चलते सीमित संख्या में ही लोग प्रार्थना सभाओं में जुटेंगे। चर्च में ज्यादा लोगों के जाने पर रोक है। ऐसे में लोग घरों पर ही क्रिसमस का त्योहार मना रहे है। क्रिश्चियन समाज के लिए बड़े दिन की खुशी में डूबा हुआ है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी चर्च प्रभु आराधना के लिए सजाए गए है। हर वर्ष क्रिसमस पर फूलों की बिक्री अपेक्षा इस बार काफी कम हो गई है लेकिन घरो पर क्रिसमस मनाने के चलते लोगों ने घरों पर केक बनाने और बेकरी से केक आर्डर करने वालों की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा गिफ्ट की शहर व देहात में सजी दुकानों में सांता मुखौटे, क्रिसमस ट्री और सांता टोपी खूब बिक रही है। बाजार में बच्चों से लेकर युवा व महिलाओं सबके लिए अलग-अलग किस्म के गिफ्ट मौजूद है। पावन कृष्ण ने पर्व की तैयारियां कई दिनों से पूरे उत्साह के साथ हो रही हैं विशेष महिमा गान और जयघोष के साथ गुरुवार की रात 12 बजे गिरजाघरों में घंटा बजाकर प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया जाएगा। राजेंद्रनगर में दुकान लगाए दुकानदार पारस मेहरा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस ट्री, घरों को सजाने वाले आइटम, क्रिसमस कार्ड व बच्चों का ड्रेस अधिक लोग खरीद रहे हैं। सजावट और गिफ्ट आइटमों में चॉकलेट, केक, क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज, सांता क्लॉज का मास्क, सांता की टोपी, स्टार, ड्रेस, मास्क, बेल वाले झूमर, लटकन वाले सांता क्लाज, थर्मोकोल के स्टिकर आदि से बाजार गुलजार हो गए है। इसी तरह पेड़ों पर लटकाने वाले बल्ब, स्टार और घरों में टांगने के लिए झूमर भी उपलब्ध है। बहीं बटलर प्लाजा में फ्लावर एंड डेकोरेशन का काम करने वाली सुदीप ने बताया कि फूलों और गुलदस्तों की डिमांड इस बार कम है। चर्च में जाने के लिए रोक है, इसके चलते लोग फूल आदि नहीं खरीद रहे हैं। क्रिसमस पर चर्च में जाने वाले लोग ही गुलदस्ता आदि लेकर जाते हैं। ऐसे में पहले की तरह डिमांड नहीं है, इसके चलते इस बार दिल्ली से माल भी नहीं मंगाया है। वहीं स्टेशन रोड स्थित बेकरी संचालक धीरेश ने बताया कि चर्च में एंट्री पर रोक के चलते इस बार घरों में आयोजन किए जा रहे हैं। ऐसे में प्लम केक की डिमांड बढ़ गई है। सबसे ज्यादा मांग आधा किलो वाले प्लम केक के लिए आर्डर आ रहे हैं। इसके चलते सभी सेफ प्लम केक की डिमांड को ही पूरी करने में लगे है। फ्री विल बैपटिस्ट चर्च, क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च, मिशन कैंपस स्थित इंग्लिश मेथाडिस्ट चर्च, सेटेलाइट स्थित चर्च समेत अन्य गिरजाघरों में प्रभु यीशु का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया जाएगा।जिसके लिए सभी गिरजा घरों में जोरों की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
इस बार नहीं लगेंगे मेले, शांति से होगी प्रार्थना सभा
कोविड के चलते इस बार किसी भी चर्च पर बड़ा आयोजन नहीं किया गया है। सभी चर्च में शांति से प्रार्थना सभा की जाएगी। शहर के सभी मैथोडिस्ट चर्च के मुख्य पादरी सुनील मसीह ने बताया कि कोविड नियमों का अनुपालन करने के लिए सभी को जानकारी दे दी गई है। प्रार्थना सभा में एक बार में 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं स्टीफन चर्च के पादरी अमन प्रसाद ने भी सभी शांति के साथ प्रभु यीशू का जन्म दिवस मनाने की सलाह दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।