कमरे मे मिला महिला का शव, पति से तलाक के बाद लिव-इन मे रहती थी, प्रेमी फरार

बरेली। जनपद के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र मे रामगंगानगर कॉलोनी मे प्रेमी के साथ रह रही महिला की हत्या कर दी गई। उसकी मां ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। वारदात के बाद से प्रेमी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के रामगंगानगर कॉलोनी के सेक्टर सात मे प्रेमी के साथ लिव-इन मे रह रही महिला पिंकी सागर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर को पिंकी का शव कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वारदात के बाद से उसका प्रेमी फरार है। उस पर ही हत्या का शक है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पिंकी सागर अपने पहले पति मदनपाल से करीब आठ साल पहले तलाक लेकर मेहतरपुर निवासी प्रेमी जोगेंद्र के साथ सहमति संबंध (लिव-इन) मे रह रही थी। प्रेमी पर ही हत्या का शक जताकर पिंकी की मां ने तहरीर दी है। पिंकी के गले और शरीर पर अन्य जगह बांके से काटने के निशान थे। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी जोगेंद्र की तलाश की जा रही है। इसके बाद ही हत्या को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।