प्रधान ने खुद पर फायरिंग कर झूठी अफवाह फैलाकर किया गुमराह

आज़मगढ़ – अतरौलिया थाना क्षेत्र के भैरोपुर में बरईपुर गाँव के प्रधान पर खुद पर फायरिंग व दौड़ाने की झूठी अफवाह फैलाकर पुलिस को गुमराह करने व साजिश रच कर अपने विपक्षी को गंभीर रुप से घायल करने में गिरफ्तार किया गया है। घटना को लेकर पुलिस कई घण्टों हलकान रही। पुलिस ने पर्दाफ़ाश करते हुए प्रधान समेत 9 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया डायल 100 पर शिकायतकर्ता प्रधान ने अपने ऊपर हमले की सूचना दी थी और एक हमलावर को पकड़ने की बात कही थी। जिस पर जब पुलिस जब जांच की तो मामला उलटा निकला। शिकायतकर्ता की तरफ से मारपीट के साथ ही फायरिंग की गयी थी। इसके अलावा एक युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया गया था जिसका उपचार कराया जा रहा है। बता दें कि बीती रात्रि ग्राम बरईपुर के प्रधान राज नारायण सिंह पुत्र राम दुलार सिंह द्वारा झूठी खबर फैलाई गई कि वह अपने निजी गाड़ी से अंबेडकरनगर से घर की ओर लौट रहे थे। गांव से पहले ही भैरोपुर मस्जिद के पास गाड़ी रोककर चाय पीने लगे। उसी दुकान पर अजय सिंह सहित पांच लोग पहले से मौजूद थे। चाय पीने के दौरान प्रधान राज नारायण सिंह और अजय सिंह में कहासुनी हो गई तो अजय सिंह ने प्रधान को कट्टा ले के दौड़ा लिया और उनके ऊपर फायर किया। जिसपर अजय सिंह को ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर थाने ले जाया गया। जब अतरौलिया थाने की पुलिस वहां पहुंची तो घटना कुछ और ही निकली। पुलिस के अनुसार सनी सिंह अपनी बालू सीमेंट की दुकान पर अपने रिश्तेदार अजय सिंह साथ बैठे हुए थे तभी उनके जमीनी विवाद घर के बंटवारे को लेकर राज नारायण सिंह (प्रधान बरईपुर), राजकुंवर सिंह पुत्रगढ़ राम दुलार सिंह, जितेंद्र सिंह पुत्र राज नारायण सिंह व शिवा सिंह पुत्र राजकुंवर सिंह ग्राम बरईपुर थाना अहिरौला ने जान से मारने की नियत से फायर किया लेकिन गोली किसी को लगी नहीं। इस दहशत से सनी सिंह भाग गए और अपनी जान बचाई। सनी सिंह के रिश्तेदार अजय सिंह को राज नारायण के लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस के हस्तक्षेप से अजय सिंह को राज नारायण के चंगुल से छुड़ाया गया। अजय सिंह को पिस्टल की बट से सर पर गहरी चोट आई। पुलिस ने धारा 307 323 504 506 दर्ज किया गया वहीं 32 बोर के दो जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। राजकुंवर सिंह द्वारा अपनी लाइसेंस सत्र के नियम का उल्लंघन करते हुए पाया गया अतः राजकुंवर सिंह के विरुद्ध 27 आर्म्स की बढ़ोतरी की गयी।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।