प्रदेश मे जब से योगी आए तब से बदल रहा यूपी- विधायक पंकज सिंह

बरेली। देश के रक्षामंत्री के पुत्र व युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विधायक पंकज सिंह ने शहर के एमवी इंटर कॉलेज मे आयोजित युवा सम्मेलन मे सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री संत है। इसीलिए उत्तर प्रदेश मे संपन्नता बढ़ रही है। यूपी को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। यूपी मे पहले भी युवा मुख्यमंत्री थे लेकिन उन्होंने नौजवानों के बजाए अपने परिवार का कल्याण किया। मगर 2017 मे यूपी को नौजवान सीएम मिला है तो शायद उत्तर प्रदेश मे बड़ा परिवर्तन हो लेकिन समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश को बढ़ाने का काम नही किया। संगठन और परिवार का एक विभाग बना दिया था।जिससे जनता का नही सिर्फ अपने लोगों का कल्याण किया गया। सम्मेलन मे बरेली जनपद की नौ विधानसभा क्षेत्रों से हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता सम्मेलन मे पहुंचे। मंच पर पंकज सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। सम्मेलन मे भी ज्यादा पहुंचने की वजह से कुर्सियां कम पड़ गई। हाथों मे भाजपा के झंडे तख्तियां लेकर कार्यकर्ता खड़े नजर आए। वहीं, पंकज सिंह ने कहा कि 2016 मे सुनते थे कि प्रदेश हमारा बदल रहा है जब 2017 मे युवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए तो लगा की यूपी बदल रहा है। पंकज सिंह के आने के दौरान नैनीताल रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने तुरंत ही जाम खुलवाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *