अवैध संबंधों के चलते युवक की ईट से कुचलकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के संजयनगर इलाके मे रविवार की देररात घर से निकले युवक की ईट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव खून से लथपथ मिला। पुलिस ने मौके से ईट बरामद कर ली।। सोमवार की दोपहर संजयनगर मे घर से कुछ दूर खाली प्लाट मे उसका शव मिलने की जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस प्रेम प्रसंग और शराब पीने को लेकर हुए विवाद समेत कई अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों ने मोहल्ले के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। आपको बता दें कि थाना बारादरी क्षेत्र के संजयनगर निवासी ताराचंद्र के तीन बेटों में दूसरे नंबर के मनोज उर्फ नन्हा की शादी नही हुई। वह मजदूरी करता था। रविवार देर शाम सात बजे वह घर से निकला, लेकिन उसके बाद वापस नही लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। सोमवार की दोपहर मे घर के पास एक खाली प्लाट में कुछ लोगों ने शव देखा तो अंदर गए तो शव मनोज का था। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। जानकारी पर पुलिस पहुंची और मौके पर पड़ताल के बाद पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का मानना है कि इस हत्या को बीती देर रात अंजाम दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिवार की तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस ने मौके पर फोरेसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए है और खून से सनी ईट को कब्जे में लेकर फिंगर प्रिंट भी निकाला है। वही पुलिस शराब के विवाद के साथ अवैध संबंध समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है। एसएसपी रोहित सिंह का कहना है कि जल्द हत्या का राजफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *