बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। वन विभाग के मीरगंज रेंज के गांव सोरहा मे आम के बाग मे हरे पेड़ों के कटान की ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की थी। जिस पर डीएम ने वन विभाग व राजस्व विभाग की टीम को जांच के लिए भेजा। सोमवार को वन व राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची और पेड़ों के कटान की जांच की। आपको बता दे कि बाग मे करीब एक सौ से अधिक आम के हरे-फल देने योग्य पेड़ राजस्व रिकार्ड मे मौजूद है। इन हरे फल देने योग्य पेड़ों मे से 70 पेड़ो को फलहीन, सूखे पेड़ मानकर वन विभाग से परमिट जारी किया गया था। परमिट के आधार पर रविवार को ठेकेदारों ने कटान शुरू कर दिया। वही ग्रामीणों का आरोप है कि परमिट मात्र फलहीन पेड़ो का जारी होता है। बाग मे खड़े हरे पेड़ो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। शिकायत पर वन विभाग व तहसील राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाग की जांच की तो 65 फलहीन पेड़ कटे पाये गये। उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि परमिट के ही पेड काटे जाएं अगर एक भी पेड़ अधिक कटा तो कार्यबाही की कर जुर्माना वसूला जाएगा। वही इस मामले मे रेंजर संतोष कुमार ने कहना कि बाग मे तीन सह खातेदार है और तीनों के नाम परमिट जारी हुआ है। दो के नाम 25-25 और एक नाम 20 का कुल 70 पेड़ो का परमिट उद्यान विभाग की संस्तुति से जारी हुआ है। शिकायत पर सोमवार वन विभाग से टीम जांच करने गई तो 65 पेड़ फलहीन काटे गये है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि परमिट से अधिक पेड़ों को काटे जाने पर विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की टीम मे रेंजर संतोष कुमार, डिप्टी रेंजर मुकेश कुमार व वन दरोगा आनंद प्रकाश सक्सेना और राजस्व विभाग मीरगंज की टीम मौके पर मौजूद रही।।
बरेली से कपिल यादव
