पश्चिमी बंगाल जा रही बस में महिला ने दिया जुड़वा बच्चो को दिया जन्म, दोनों बच्चों की मौत

बरेली। हापुड़ से पश्चिमी बंगाल 40 मजदूरों के साथ निजी बस में एक महिला ने बरेली के इलाके में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद दोनों बच्चों की मौत हो गई। लॉक डॉन लगने के बाद से प्रवासी मजदूरों ने बड़ी संख्या में पलायन शुरू कर दिया है। काम न मिलने के कारण प्रवासी मजदूर अपने घरों को रवाना हो रहे हैं। शनिवार को हापुर से पश्चिमी बंगाल जाने के लिए प्रवासी मजदूरों ने सवा लाख रूपये पर एक निजी बस को किराए पर लिया। बस करीब 40 मजदूरों को लेकर पश्चिमी बंगाल जाने के लिए निकले थे। बस में एक महिला फातिमा नाम की गर्भवती थी। रविवार को बरेली के बिथरी इलाके में महिला को जोर से लेबर पेन हुआ। इस बीच महिला ने बस में ही जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। महिला के शौहर के मुताबिक एक बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई थी लेकिन दूसरे बच्चे को वह महिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां जन्म के कुछ देर बाद ही दूसरे की भी मौत हो गई थी। महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद महिला को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।