फरीदपुर, बरेली। थाना क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि गैंग रेप के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाकर उसके साथ छेड़खानी की गई और उसके भाई के साथ मारपीट की गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर और उनके अन्य आठ साथियों पर मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मानवेंद्र राणा ने फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की धमकी दी है। फरीदपुर की एक महिला ने 2022 में गैंगरेप और मारपीट के आरोप का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। महिला का आरोप है कि विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर और उसके साथी उनके भाई को हत्या की धमकी देते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। 11 नवंबर कोे पीड़िता भाई के साथ बाजार जा रही थी। महिला का आरोप है इसी दौरान विहिप के नगर अध्यक्ष सोमपाल उनके अन्य साथियों ने महिला और उसके भाई को लोहे की रॉड से पीटा। जिसमें दोनों घायल होगए। महिला ने कपड़े फाड़ने और छेड़खानी का आरोप भी लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर, उनके साथी अजय, मुनीश चंद, संजय, अरविंद, कुणाल, आशीष, विवेक, वंश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर अमित पांडे ने बताया मामले की जांच की जा रही है। वहीं ला अध्यक्ष मानवेंद्र राणा ने बताया कि पुलिस ने नगर अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया है।।
बरेली से कपिल यादव
