पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में हजारों लोगों ने लगाई चेतावनी दौड़: सरकार गिराने की धमकी

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार की सुबह हजारों लोग केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में चेतावनी दौड़ में शामिल होकर अपना विरोध प्रदर्शित किया । यह चेतावनी दौड़ गोमती नगर के 1090 चौराहे से शुरू हुई चेतावनी दौड़ मुख्यमंत्री आवास पर जाकर समाप्त हुई।
जानकारी के अनुसार चेतावनी दौड़ सर्वजन हिताय संरक्षण समिति उप्र के आह्वान पर आज सुबह निकाली गई। 1090 चौराहे से राजीव चौक तक हजारों लोगों ने चेतावनी दौड़ में सम्मिलित होकर केन्द्र सरकार के पदोन्नति में आरक्षण लागू करने के आदेश का जोरदार विरोध किया।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने 15 जून को पदोन्नति में आरक्षण देने का आदेश जारी किया था, जिसमें राज्य सरकारों को भी पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए कहा गया था। उत्तर प्रदेश सहित देश भर के तमाम कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों में केन्द्र सरकार के इस आदेश से काफी आक्रोश व्याप्त है। 1090 चौराहे से शुरू हुई चेतावनी दौड़ का नेतृत्व भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त एअर मार्शल 80 वर्षीय आर.के. दीक्षित ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।