पत्नी गई मायके तो युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

बरेली। घर पर पत्नी के न होने पर पति ने कुंडे से लटककर जान दे दी। उसके दो बच्चे उसके शव को तीन दिन तक लटका देखते रहे। बदबू आने पर लोगों ने जब बच्चों से पूछा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बतायी जा रही है।आपको बता दें कि इज्जतनगर के एयरफोर्स कॉलोनी के पास गायत्री नगर निवासी मनोज दयाल (35) पुत्र प्रभु दयाल प्राइवेट काम करता था। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि मनोज की पत्नी कुछ दिनों से घर पर नही थी। मनोज की चार साल की बेटी और छह साल का बेटा उनके साथ रहता था। मंगलवार को लोगों ने पुलिस को बताया कि मनोज के कमरे से बदबू आ रही थी। आवाज देने पर भी कोई बाहर नही आ रहा था। शक हुआ तो अंदर झांका तो देखा कि मनोज छत की कुंडे लटक रहा था। शव से बदबू आ रही थी। देखने पर वह तीन से चार से चार दिन पुराना लग रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।।बच्चो ने लोगों को बताया था कि पापा कुंडे से लटके है लेकिन किसी ने उनकी बात पर गौर नही किया। मंगलवार को शव से बदबू आने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। मनोज दयाल लॉकडाउन से पहले नोएडा में काम करता था। लॉकडाउन लगने के बाद एक साल पहले वह घर आ गया था। तब से घर पर ही काम कर रहा था। बताया जाता है कि पारिवारिक कलह से मनोज परेशान था। इंस्पेक्टर इज्जतनगर सतीश कुमार ने बताया कि गायत्री नगर में युवक का शव कुंडे से लटका मिला है। शव तीन चार दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।