बरेली। सिपाही पर नाबालिग छात्रा को इंस्टाग्राम पर बदनाम करने का आरोप लगा है। आरोप है कि सिपाही ने फर्जी नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया। उसके बाद छात्रा की फोटो एडिट कर उसे बदनाम किया। पीड़िता ने पूरे मामले में एसएसपी बरेली से शिकायत की। एसएसपी ने साइबर सेल से जांच कराई तो पला चला कि जिस आईडी से युवक ने छात्रा को बदनाम किया गया है। वह सिपाही की है। एसएसपी के आदेश पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के एक कॉलोनी का है। यहां एक 17 साल की छात्रा अपने परिवार के साथ रहती है। वह एसएससी की तैयारी कर रही है। छात्रा ने बुधवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी से शिकायत की थी। उसने कहा था कि किसी व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर उसकी फर्जी तरह से आईडी बना ली है। जिस पर वह उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर उसे बदनाम कर रहा है। उसने उसकी असली तस्वीरों और वीडियो से छेड़छाड़ की है। उसके मना करने पर भी आरोपी युवक नही मान रहा है। वह लगातार मैसेज भेजकर भद्दे कमेंट्स कर रहा है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने उसकी शिकायत का संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच कराई। साइबर सेल ने जांच की तो पाया कि इंस्टाग्राम पर जिस आईडी से छात्रा को बदनाम किया गया है। वह यूपी पुलिस के सिपाही शिव हरिओम की है। थाना प्रेमनगर पुलिस ने सिपाही शिव हरिओम को अरेस्ट कर लिया। गुरुवार की शाम कोर्ट में पेश कर सिपाही को जेल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
