एआरपी पर शिक्षामित्र के साथ अभद्रता व धमकाने के मामले मे जांच शुरू

बरेली। जनपद के क्यारा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ऊंचा गांव की शिक्षामित्र मंजू देवी ने अकादमी रिसोर्स पर्सन (एआरपी) उदित विक्रम सिंह पर अभद्रता करने और धमकाने के मामले में बीएसए द्वारा कमेटी गठित कर जांच शुरू हो गई है। पीड़िता ने बताया कि मेरा मानसिक उत्पीड़न किया और सामाजिक रूप से मुझे समाज के बीच अपमानित करते हुए डराया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्रता की और नौकरी से निकालने की धमकी दी थी। पीड़िता ने डीएम से शिकायत की थी। जिस पर डीएम के निर्देश पर बीएसए कमेटी गठित कर जांच शुरु करवा दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *