नगर विधायक की हालत में सुधार, फरीदपुर विधायक की निगरानी

बरेली। नगर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका मेडिकल बुलेटिन निजी अस्पताल में जारी किया है। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। सोमवार की दोपहर को उनकी तबीयत बिगड़ने पर एंटीजन टेस्ट कराया गया। जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वही फरीदपुर विधायक डॉ श्याम बिहारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनकी जांच पांच दिन पहले हुई थी लेकिन रिपोर्ट आने में समय लगा। ए सिम्टोमेटिक होने की वजह से उन्हें घर में ही होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला के अनुसार फॉर्म आइसोलेशन में होने के फरीदपुर विधायक की सेहत की निगरानी के लिए डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को नियुक्त किया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।