नगर निगम मे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पार्क का सौंदर्यीकरण नही होने पर काटा जमकर हंगामा

बरेली। शनिवार को नगर निगम में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। बताया कि अंबेडकर पार्क की दुर्दशा के बाद भी उसका कायाकल्प नहीं किया गया। जिसकी वजह से भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस फोर्स बुलाई गई। जिसके बाद किसी तरह से सहायक नगर आयुक्त के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। हालांकि कार्यकर्ताओं ने 15 दिनों के भीतर पार्क की स्थिति नही सुधरने पर फिर से घेराव करेंगे। आपको बता दें कि छोटी विहार मे अम्बेडकर पार्क की हालत काफी बुरी है। इसके बाद भी नगर निगम ने उसका कायाकल्प नहीं कराया। इसको लेकर करीब 10 दिन पहले भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को संबोंधित ज्ञापन भी सौंपा था। मगर इसके बाद भी नगर निगम ने उसका कायाकल्प नहीं कराया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर निगम में हंगामा काट दिया। हैरत की बात यह है कि उनके साथ नगर निगम के भी कई संगठन शामिल हो गए । उन्होंने भी जमकर हंगामा काटा। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हंगामा करने के साथ ही साथ वहां पर नारेबाजी भी शुरू कर दी। जमकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की गई। हालांकि इस दौरान कहीं हंगामा बढ़ न जाए इसलिए पहले से ही पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया था। जिसकी वजह से कोई भी बड़ा बवाल होने से बच गया। मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान कराएंगे। जिसके बाद कार्यक्रर्ताओं ने 15 दिनों का समय देकर दोबारा से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।