टेबलेट व नगद पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान

बरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग के वर्ष 2020 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी 22 छात्र-छात्रों को सोमवार को जीआईसी मे सम्मानित किया गया। चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल से इंटर करने वाली छात्रा शलाघ्या मिश्रा को टेबलेट के साथ एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। शलाघ्या ने 99.6 फीसदी अंक प्राप्त कर स्टेट मे टाप किया था। मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। द्रोपदी कन्या इण्टर की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश कुमार सिंह ने अतिथिगणों का स्वागत किया। सरकार द्वारा चलाई गयी महत्वकांक्षी योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए मेधावियों व अन्य उपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया। राजस्व मंत्री छत्रपाल गंगवार ने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक के विस्फोट का समय है। बच्चों के लिए ज्ञान के अनंत क्षेत्र खुले है। जिनसे बच्चे लाभान्वित हो रहे है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक बहोरन लाल मौर्य, राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, श्याम बिहारी लाल, सीडीओ चन्द्रमोहन गर्ग, जेडी अजय द्विवेदी डीआईओएस डॉ मुकेश कुमार सिंह ने हाईस्कूल के मेधावी मोहित गंगवार, सजल रस्तोगी, विवेक नागर, अभिषेक, अचरच मिश्रा, अभिषेक कुमार, श्रेयष पाठक, स्नेहा पटेल, श्रेयांश गंगवार, इशांत, पीयूष गुप्ता को टेबलेट और 21-21 हजार रुपये का पुरस्कार  दिए। पुरस्कार पाकर मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। अनुराग शंखधार, धीरेंद्र कुमार, सक्षम रस्तोगी, शक्ति गंगवार, अंकित शर्मा, सिद्धार्थ आर्य, भूमिका चंद्रा, रेनू कुमारी, आदित्य गंगवार और अमित कुमार का सम्मान होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने मे डॉ लोकेश चंद्र, राकेश माथुर, राजेंद्र सिंह यादव, दीप्ति वार्षनेय, आरके शाक्य, कुसुम लता राजपूत, नईम अहमद, प्रणय कुमार, आर्येन्द्र गंगवार, सना इरफानी, मीनाक्षी जौहरी, शशि पूनम राव, मनोज गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज डॉ अवनीश यादव ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *