बीआरसी पर मिशन शक्ति के तहत मीना मेला की लगी प्रदर्शनी, किया जागरूक

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार को मिशन शक्ति के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर मे शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बबिता सिंह ने किया। बीईओ बबिता सिंह ने बताया कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है बस उन्हें प्रेरित करने की जरूरत है। कार्यक्रम मे महिला शिक्षा को बढ़ावा व समाज मे महिलाओं की सशक्त भागीदारी के लिए परिषदीय विद्यालय की महिला शिक्षकाओ व रसोइयों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। स्कूल के बच्चों के द्वारा बाल विवाह सहित अनेक कार्यक्रम किये गये। इस प्रदर्शन की भूर भूर प्रशंसा की गई। महिला सुरक्षा, महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी तथा महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 वीमेन पॉवर हेल्प लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा की भी जानकारी दी गयी।  इस अवसर पर मीना मेला की प्रदर्शनी भी लगाई गई। बच्चों को बीईओ ने पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव, मनोज शर्मा, प्रद्युमन यादव, अनिल गंगवार, दिग्विजय गंगवार, वीरेश शर्मा, काजल, मिथिलेश यादव, संगीता सिंह, कंचन शर्मा, हिमांशु छाबड़ा, मोहम्मद यूनुस अंसारी, अनुज गंगवार सहित शिक्षिकाएं व रसोइया मौजूद रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *