हरियाणा- टिकरी बॉर्डर पर हरियाणा प्रदेश के 11 किसान संगठनों के अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई,बैठक में अन्य किसान संगठनों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे,बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान मजदूर नौजवान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र आर्य दादूपुर ने की,बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा को मजबूती देने के लिए हरियाणा प्रदेश के सभी किसान संगठनों की एक कमेटी बनाने की जरूरत है जो हरियाणा प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर व गांव स्तर पर कमेटियां गठित करके आंदोलन को मजबूती दे, इसी कड़ी में 5 तारीख को सुबह 11:00 बजे टिकरी बॉर्डर पर हरियाणा प्रदेश के सभी किसान संगठनों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें मौजूदा घटनाक्रम वह खास तौर पर 4 तारीख को सरकार के साथ होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग के नतीजे पर विचार विमर्श किया जाएगा, किसान नेता राजेंद्र आर्य दादूपुर ने कहा कि जिस तरीके से सरकार ने किसानों के साथ धोखा करते हुए स्वामीनाथन रिपोर्ट के सीटू प्लस 50 परसेंट के फार्मूले की की जगह A2 प्लस FL लागू कर दिया है, अब दूध के जले किसान छाछ को भी फूंक मारकर पिएंगे, एमएसपी एक्ट के अंदर किसान अपना फार्मूला(शर्तें) लागू करवाएंगे न की सरकारी फार्मूला, बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया की अंबानी ,अडानी व रामदेव के शेयर का बहिष्कार करेंगे, कोई भी निवेशक नया शेयर न खरीदें, पुराने शेयरों को बेचकर निवेशक किसान आंदोलन का समर्थन कर सकते हैं,इन तीनों कंपनियों के प्रोडक्ट्स का भी पूरी तरीके से बहिष्कार है,इस अवसर पर अखिल हरियाणा न्यूनतम समर्थन मूल्य संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप धनखड़, हरियाणा किसान यूनियन के अध्यक्ष धर्मपाल, हरियाणा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुमेर सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह नैन, भारतीय किसान यूनियन मांगेराम मलिक के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मलिक, गन्ना संघर्ष समिति के अध्यक्ष जसवीर जैनपुर, उपाध्यक्ष रामधारी सिंह कुरुक्षेत्र, डॉ शमशेर सिंह, कपिल फतेहाबाद, जोगिंदर हिसार, सुरेंद्र करनाल सहित भारतीय किसान यूनियन टिकैत, अन्नदाता भारतीय किसान यूनियन सहित अन्य किसान संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
टिकरी बॉर्डर पर हरियाणा प्रदेश के 11 किसान संगठनों के अध्यक्षों ने की महत्वपूर्ण बैठक
