चेयरमैन पर सभासद पति ने लाठी से किया हमला, जान से मारने की धमकी

बरेली। जिले की नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी के चेयरमैन पर सभासद पति ने उनकी गाड़ी के सामने आकर अचानक हमला बोल दिया। चेयरमैन ने सभासद पति पर लाठी से गाड़ी पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के मामले में चेयरमैन ने पुलिस को अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चेयरमैन की तहरीर पर अपनी जांच शुरू कर दी है। घटना जिले की नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी में शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय से चेयरमैन प्रदीप कुमार अपने साथियों के साथ गाड़ी से कहीं बाहर जाने को निकल रहे थे। शर्मा ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत की सभासद के पति उनके गाड़ी के सामने आ गया और लाठी से गाड़ी पर हमला बोल दिया। बह अपनी गाड़ी से बाहर निकले तो उन्हें भी लाठी मारने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर बीच-बचाव करने पहुंचे उपेंद्र कुमार और पंकज अग्रवाल को कुछ चोटें आई है। जिसके बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। इस मामले में थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि चेयरमैन की तरफ से तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *