ज्योतिबा फुले विद्यालय ने कारगिल विजय दिवस बच्चो के बीच मनाकर दी प्रेरक जानकारी

राजस्थान-पाली|कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के लिये एक महत्वपूर्ण दिवस है। इसे हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को उसका अंत हुआ था। इसमें भारत की विजय हुई। यह दिन कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान हेतु मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस पर शहीद हुए सभी सैनिकों को कोटि कोटि नमन करते है।
उपरोक्त व्यक्तव्य ज्योतिबा फुले विद्यालय सादड़ी के संस्थाप्रधान प्रवीण प्रजापति ने विद्यालय में कारगिल विजय दिवस मनाते हुए व्यक्त किए।
संस्थाप्रधान प्रजापति ने आगे बच्चों को बताया कि कि आज के दिन पाकिस्तान को कारगिल में धूल चटाई थी ।भारत की सेना ने असम्भव को संभव करके दुनिया को अपनी ताकत दिखाई थी किसी प्रकार भारत की सेना ने मुश्किल परिस्थितियों में युद्ध को जीता था।
भारत सरकार ने ऑपरेशन विजय नाम से 2,00,000 सैनिकों को कारगिल युद्ध में भेजा। यह युद्ध आधिकारिक रूप से 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ। इस युद्ध के दौरान 527 सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया।
विद्यालय के सभी अध्यापक नारायण राईका, जीनल ,संजय सेन ,ममता आदि ने भी बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रेरक जानकारी दी।

पत्रकार दिनेश लूणिया सादड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।