जिले के विकास के लिए अच्छी सड़कों का होना जरूरी -मण्डलायुक्त

*राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गागलहेडी से लाखनौर, दिल्ली रोड, गंगोह रोड से सरसावा को जोड़ने वाले बाईपास का शुभारम्भ
सहारनपुर- मण्डलायुक्त श्री संजय कुमार ने कहा कि यातायात को सुगम बनाने तथा जिले के विकास के लिए अच्छी सड़कों का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी तो विकास की गति उतनी ही तेजी से दौड़ेंगी। उन्होंने कहा कि इस बाईपास के शुरू होने से शहर के लोगों को घण्टों-घण्टों लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। शहर में भीड भी कम होगी। उन्होने कहा कि भारी और लोडेड वाहन शहर के बाहर से ही जाएं।
श्री संजय कुमार ने आज गागंलहेडी- हरौडा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के सहारनपुर बाईपास पर झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि बाहर से आने वाले वाहनों के स्वामियों को इस मार्ग के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जगह-जगह दिशा सूचक तथा साइन बोर्ड के बारे में बताया जाये। और बोर्ड लगवाया जाए कि यह बाईपास चालू है। जिससे लोग शहर के अन्दर जाने की बजाय बाईपास से ही निकल जाया करेंगे।
मण्डलायुक्त ने गागलहेडी से सरसावा तक मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप सड़की बनी है इसका भी परीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होने निर्देश दिये कि सर्दियों से पूर्व ही पूरे मार्ग पर लाईटिंग की व्यवस्था हो जानी चाहिए जिससे सर्दियों मे आने वाले कोहरे से वाहन चालकों को परेशानी न हो। इसी के साथ ही साईन बोर्ड भी लगे होने चाहिए। उन्होने कहा कि इस बाइपास पर 15-15 किमी0 के अन्तर पर चैकपोस्ट की व्यवस्था की जाए। दो चैकपोस्ट दोनो टोलप्लाजा पर और एक कंही भी बीच में स्थापित किया जाये। जिन पर पुलिस की गाडी और ऐम्बुलेंस की सुविधा हो। उन्होने निर्देश दिये कि मार्ग पर जो भी कार्य शेष है उन सबको सर्दियों से पहले ही पूर्ण कर लिया जाये।
जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से शहर में यातायात का दवाब कम होगा। इससे जनता को बड़ी राहत मिलेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के आबादी के लिए भी आवागमन की सुविधा मिलेगी। ज्ञातव्य है कि रूडकी अम्बाला नेशनल हाईवे के सहारनपुर बाईपास का गागंलहेडी- हरौडा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना यह बाईपास गागलहेडी से लाखनौर, दिल्ली रोड व गंगोह रोड को जोड़ते हुए सरसावा को जोडेगा। इस मार्ग की कुल लम्बाई 43.4 कि.मी. है।

इस मौके पर विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, महापौर संजीव वालिया, जिलाध्यक्ष भाजपा महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 एस0चेनप्पा, एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह, प्रोजेक्ट मेनेजर टैक्निकल एन0ए0एच0आई0 प्रवीण कटियार, सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर गांवड कन्सट्रक्शन कुलदीप गुजराल के अलावा आदि उपस्थित थे।

– सहारनपुर से मन्थन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।